आज भास्कर\भोपाल: अप्रैल का महीना शुरू होते ही विभिन्न राज्यों ने छुट्टियों के कैलेंडर जारी कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल के बाद अब मध्य प्रदेश ने भी गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। मध्य प्रदेश के सभी स्कूल मई में बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने इस साल अत्यधिक गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। स्कूलों की छुट्टियां भी इसी हिसाब से तय की जाएंगी। मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल अवकाश कैलेंडर में गर्मी की छुट्टियों के साथ शीतकालीन अवकाश की तारीख की भी जानकारी दी है। मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी के दस्तक देते ही एमपी सरकार ने मई से दिसंबर 2025 तक की छुट्टियों (मध्य प्रदेश ग्रीष्मकालीन अवकाश) की जानकारी दे दी है। अप्रैल में नया सत्र शुरू होने के कारण आमतौर पर छुट्टियों का कैलेंडर इसी महीने जारी होता है। इस बार मध्य प्रदेश के स्कूलों में 46 दिन की गर्मी की छुट्टियां मिलेंगी। अगर अत्यधिक गर्मी के कारण स्कूल समय से पहले बंद होते हैं तो इसकी जानकारी दे दी जाएगी।