शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी है जिम्मेदारी : निगमायुक्त प्रीति यादव - Aajbhaskar

खबरे

Monday, December 9, 2024

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी है जिम्मेदारी : निगमायुक्त प्रीति यादव


  • शहर को सुन्दर बनाने के लिए निगमायुक्त प्रीति यादव के प्रयास तेज
  • शहर की तस्वीर बदलने सभी संभागों के वार्डो में कराई जा रही है स्वच्छ पेंटिंग धुलाई - निगमायुक्त
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने संस्कारधानी में गति पकड़ रहा स्वच्छता महाअभियान
  • शहर के समस्त संभागों में एक साथ चला पेंटिंग, फुटपाथ एवं डिवाइडरों का धुलाई अभियान - निगमायुक्त

आज भास्कर,जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के लिए निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने प्रयास तेज कर दिये हैं। शहर को सुन्दर बनाने के लिए शहर के सभी वार्डो में स्वच्छ पेंटिंग, सुन्दर पेंटिंग और सुव्यवस्थित पेंटिंग कराने का अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अब शहर की तस्बीर बदली बदली नजर आ रही है। स्वच्छ पेंटिंग अभियान के संबंध में निगमायुक्त श्रीमती यादव ने बताया कि स्वच्छता अभियान में सिटी ब्यूटीफिकेशन का भी अपना अलग महत्व है। इसके लिए उनके द्वारा विशेष प्रयास किये गए हैं।

इस संबंध में उपायुक्त संभव अयाची और स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता के महाअभियान के कारण संस्कारधानी की तस्वीर बदलती दिख रही है और इसका सुंदर स्वरूप भी सबके सामने आने लगा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार चलाया जा रहा स्वच्छता का महाअभियान गति पकड़ रहा है और नियमित रूप से शहर के फुटपाथ, डिवाईडर, पेंटिंग, स्वच्छता के मेसेज की धुलाई एवं अन्य प्रमुख स्थलों की व्यापक सफाई कराकर उनकी धुलाई कराई जा रही है जिससे ये सभी क्षेत्र अब चमकने लगे हैं।

उन्होने बताया कि संभागों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024, जी.एफ.सी. स्तर रेटिंग एवं वॉटर प्लस के मापदंडों के अनुरूप बनवाई गई स्वच्छता की ब्रांडिंग, 3 डी, 2 डी पेंटिंग एवं स्वच्छता के संदेशों को एक अभियान चलाकर उनकी साफ-सफाई कर उनकी धुलवाई करवाई गई ताकि शहर की सुन्दरता एवं जन जागरूकता में और भी वृद्धी हो सके। उपायुक्त संभव अयाची ने बताया की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2024, जी.एफ.सी. स्तर रेटिंग एवं वॉटर प्लस के मापदंडों के अनुरूप सभी संभागों में 3 डी एवं 2 डी पेंटिंग, स्वच्छता की ब्रांडिंग एवं मेसेज करवाए गए है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार आज इन सभी की एक अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं धुलवाई करवाई गई, जिसमें सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त 20 जेड पॉवर स्प्रे मशीन का भी उपयोग किया गया ताकि शहर की सुन्दरता को बनाये रखा जा सके। अभियान के समय सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव, पोला राव, सुनील गुजराती, धर्मेन्द्र राज, संभागों के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सुपरवाइजर आदि उपस्थिति रहे।