भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉं. भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक के लिए भी हमेशा जाने जायेगें - अशोक ईश्वरदास रोहाणी - Aajbhaskar

खबरे

Tuesday, April 15, 2025

भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉं. भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक के लिए भी हमेशा जाने जायेगें - अशोक ईश्वरदास रोहाणी


सामाजिक समरसता की प्रेरणा देने वाले बाबा साहब को आज केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

आज भास्कर\जबलपुर।
भारतीय संविधान के रचयिता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉं. भीम राव अंबेडकर जी की जन्म दिवस पर आज केन्ट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने बड़ा पत्थर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉं. भीम राव अंबेडकर जी का जन्म दिवस अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने उपस्थित जनसमुदायों को संबोधित करते हुए बताया कि बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार के साथ-साथ समाज सुधारक के लिए भी हमेशा जाने जायेगें। उन्होंने समाज के हर वर्गो के लिए जो उत्थान की बात संविधान में उल्लेखित किया, जिससे समाज के सभी वर्गो को उसका लाभ मिल रहा है। वे सामाजिक समरसता का भी समाज में समागम करने वाले नायक हैं और हमेशा इसके लिए भी याद किये जायेगें। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी, पार्षद निशांत झरिया, अनुराग दहिया, संतोषी ठाकुर तथा दशरथ पटेल, कैलाश रजक, हेमराज सराठे, सुधीर बैन, बंटी शोभित, आनंद, हैप्पी सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।