परीक्षा समाप्ति के तीसरे दिन बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष (एन.ई.पी.) परीक्षा परिणाम घोषित - Aajbhaskar

खबरे

Saturday, May 3, 2025

परीक्षा समाप्ति के तीसरे दिन बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष (एन.ई.पी.) परीक्षा परिणाम घोषित




आज भास्कर\जबलपुर । रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा समाप्त होने के तीसरे दिन बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष 2024-25 (एन.ई.पी.) का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम लगभग 92 प्रतिशत रहा। उक्त परीक्षा दिनांक 29.04.2025 को समाप्त हुई थी।


विदित हो कि विश्वविद्यालय का पहला परीक्षा परिणाम बी.सी.ए. प्रथम वर्ष 2024-25 (एन.ई.पी.) परीक्षा समाप्ति के दिन दिनांक 25.04.2025 को ही घोषित किया जा चुका है। इसी प्रकार बी.बी.ए. प्रथम वर्ष 2024-25 (एन.ई.पी.) परीक्षा का परिणाम परीक्षा समाप्ति के तीसरे दिन घोषित किया जा चुका है। इस प्रकार अभी तक एन.ई.पी. के कुल 03 परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।


उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी विश्वविद्यालय द्वारा 05 परीक्षा परिणाम परीक्षा के अंतिम दिन घोषित किए गए थे एवं 03 परीक्षा परिणाम परीक्षा समाप्ति के दूसरे दिन घोषित किए गए थे। माननीय कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा परीक्षा प्रारंभ होने के दिन से ही परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य की सतत् निगरानी और मार्गदर्शन से यह संभव हो रहा है। विश्वविद्यालय अन्य परीक्षाओं को भी शीघ्र सम्पन्न कर अपने ध्येय वाक्य ‘समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम’ को सार्थक करने का अथक प्रयास कर कर रहा है।


माननीय कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने पुनः प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में संलग्न अथक परिश्रम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पूरी टीम को विश्वविद्यालय के ध्येय वाक्य ‘समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम’ को सार्थक करने हेतु बधाई दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. आर.के. बघेल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रश्मि टंडन, सहायक कुलसचिव श्री ज्योति खराड़ी, श्री प्रवीण जयसवाल आदि उपस्थित थे।