निगमायुक्त के निर्देश पर जलप्लावन से नागरिकों को राहत प्रदान करने - Aajbhaskar

खबरे

Tuesday, April 29, 2025

निगमायुक्त के निर्देश पर जलप्लावन से नागरिकों को राहत प्रदान करने



  • बड़े, छोटे, और मझले नालों की सफ़ाई कार्य युद्ध स्तर पर चालू
  • बड़े नालों की सफाई के लिए मशीनरी संशाधनों को भी लगाया गया

आज भास्कर\जबलपुर। वर्षा ऋतु में जप्लावन से नागरिकों को राहत प्रदान करने की दिशा में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार नाला नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई के लिए तैयार कार्य योजना के अनुरूप नियमित रूप से मानव संशाधनों के साथ-साथ मशीनरी संशाधनों को भी लगाकर युद्ध स्तर पर सफाई कराई जा रही है। बड़े नालों में मशीनरी संशाधनों को उतारकर वहॉं की सफाई भी तेजी से कराई जा रही है ताकि वर्षा जल की निकासी सुगमतापूर्वक हो सके।

उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, एवं सहायक स्वास्थ अधिकारी अर्जुन यादव ने बताया कि नगर निगम शहर के बड़े नालों की सफ़ाई कार्य वर्षा पूर्व चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव द्वारा वर्ष पूर्व बड़े नालों की सफ़ाई कार्य को गंभीरता से किए जाने हेतु पूर्व में ही बैठक लेकर प्लानिंग तैयार करने हेतु मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग, वाहन शाखा को निर्देश दिये थे, जिसके बाद नगर निगम और प्राइवेट मशीने मिलकर 5 नग 200 हिटाची मशीने, 05 नग 100 हिटाची मशीने और 2 नग 70 हिटाची मशीने, 24 नग मिनी हिटची और जेसीबी लगाकर सफाई कार्य करवाया जा रहा है। शहर के बड़े नाले ओमती नाला, मोतीनाला, उरदाना नाला, ख़ंदारी नाला के साथ-साथ छोटे, मझले एवं समस्त नालों में सफ़ाई कार्य वर्षा पूर्व पूर्ण करवा लिए जाएगे, जिससें आम जानता को जल प्लावन जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।