
- वर्षाऋतु के पूर्व तीव्र गति से नाला-नालियों की सफाई कार्य पूर्ण कराने स्वास्थ्य अमले को निगमायुक्त ने दी हिदायत
- जलप्लावन की स्थिति न बने इसके लिए मानव संशाधनों के साथ-साथ मशीनरी संशाधनों से की जा रही है नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई - निगमायुक्त
- जनहित के कार्यो में लापरवाही न बरतें स्वास्थ्य अमला - निगमायुक्त प्रीति यादव
आज भास्कर\जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा वर्षाऋतु के पूर्व शहर के सभी नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई मानव संशाधनों के साथ-साथ सभी आवश्यक प्रकार के मशीनरी संशाधनों को भी लगाकर स्वास्थ्य अमले की मौजूदगी में कराई जा रही है, जिसका निरीक्षण आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त ने नागरिकों से भी चर्चा की और वर्षा जल निकास व्यवस्था के लिए सुझाव मॉंगे। निरीक्षण के मौके पर निगमायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को हिदायत दी कि वर्षा जल निकासी की व्यवस्था से संबंधित जनहित के कार्यो में कोई लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। उन्होंने गंभीरता से वर्षाऋतु के पूर्व सभी नाला नालियों की उत्तमढंग से सफाई कार्य पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिये।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संभाग क्रमांक 1, 2, 4, 11 एवं 13 के बड़े नाला, नालियों एवं कजरवेंसियों के सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया गया, साथ ही संभाग क्रमांक 1 में जल प्लावन संबंधित समस्या देखकर मेडिकल के पास आम जानता से भी संवाद किया और लोगो द्वारा बताए गए सुझाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निगमायुक्त द्वारा गुप्ता टाल नाला, अवस्थी टाल नाला, भूलन नाला, मदन महल नाला, लोहिया पुल नाला, कछपुरा नाला, भड़पुरा नाला एवं रुद्राक्ष नाला आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्षा पूर्व शहर के समस्त संभागों में स्थित बड़े नाला, नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई कार्य लगातार किया जा रहा है, इसके लिए मानव संशाधनों के साथ-साथ मशीनरी संशाधनों को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को लगाया गया है इसके साथ-साथ बड़े नालों की सफाई कार्य के लिए 200 मशीन, 110 मशीन, 70 मशीन, डम्फर एवं ट्रेक्टर ट्रॉली आदि लगाये गए है, जिसके माध्यम से सफाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार संभागवार जलप्लावन वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर उसका त्वरित समाधान भी किया जा रहा है, जिससे कि आने वाले वर्षाऋतु के समय जलप्लावन की समस्या न हो सके। इस मौके पर उपायुक्त स्वास्थ्य संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव, पोला राव, सी.एस.आई. विष्णुकान्त, राधा, प्रीतेश, एस.आई. अमन बालकिसन, अच्छैया आदि उपस्थित रहे।