
- पॉंच ग्रुपों के कर्मचारियों और संसाधनों का अलग-अलग हुआ परीक्षण
- शहर के चार प्रमुख स्थानों पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा किया गया भौतिक सत्यापन का कार्य
आज भास्कर\जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार आज शहर के चार प्रमुख स्थलों पर सफाई कार्यो में लगने वाले सफाई ठेकेदारों के संशाधनों का नगर निगम के अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। इस संबंध में अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर को पॉंच ग्रुपों में विभाजित कर सफाई कार्यो हेतु श्रमिकों की पूर्ति ठेका प्रणाली से कराये जाने हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी, निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात् पॉंचों ग्रुपों के लिए निविदाकारों का चयन किया गया। जिनके संसाधनों और श्रमिकों का आज अपरान्ह 12 बजे से अलग अलग स्थलों पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया गया। अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेयी ने बताया कि निविदाकारों जिसमें ग्रुप 1 एवं 5 के लए श्री बर्फानी सिक्योरिटी सर्विसेस का परेड ग्राउंड सिविल लाइन, ग्रुप 2 के लिए अल्ट्रा क्लीन एंड केयर सर्विसेस का रानीताल मैदान, ग्रुप 3 के लिए मॉं नर्मदा सांई सेवा समिति का फूटाताल मैदान एवं ग्रुप 4 के लिए मॉं नर्मदा सफाई संरक्षक एंड लेबर कांट्रेक्टर को-ऑपरेटिस सोसायटी का छुई खदान ट्रान्सफर स्टेशन में सफाई संसाधनों और श्रमिकों का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के समय उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री जी.एस. मरावी, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।