केन्ट विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने विकास कार्यो की कि समीक्षा - Aajbhaskar

खबरे

Tuesday, March 4, 2025

केन्ट विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने विकास कार्यो की कि समीक्षा


  • समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय पार्षदों के साथ नगर निगम के अधिकारी हुए शामिल

आज भास्कर,जबलपुर। आज दिनांक 3 मार्च को केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने विकास कार्यो जिसमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना, कायाकल्प योजना, सीवर, जल समस्या, साफ-सफाई, एवं अद्योसंरचना के संबंध में समीक्षा की गई। जिसमें निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, केन्ट विधानसभा क्षेत्र के पार्षद अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, दामोदर सोनी, श्रीमती सावित्री शाह गोड़ नगर निगम के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

केन्ट विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने सभी कार्यो को और गति प्रदान करने तथा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में और बेहतर ढंग से बढ़ोत्तरी करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाना है। उन्होंने कहा कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो में और बेहतर कार्य कराये जायेगें जिससे कि विधानसभा क्षेत्र के वार्डो की तस्वीर बदलेगी और बहुत शीघ्र ही केन्ट विधानसभा क्षेत्र आदर्श क्षेत्र के रूप में जाना जायेगा।

विधायक श्री रोहाणी ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना, कायाकल्प योजना, साफ-सफाई, जल वितरण व्यवस्था, जलप्लावन की रोकथाम, सीवर के कार्यो को व्यवस्थित करने के अलावा अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो को तेजी से किये जाने अधिकारियों को निर्देश दिये।