
- निगमायुक्त प्रीति यादव ने पार्षद सुनील पुरी गोस्वामी और अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
- जल भराव वाले क्षेत्रों का सघन रूप से दौरा कर जल निकासी की व्यवस्था कराने संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
आज भास्कर,जबलपुर। वर्षा जल निकासी की व्यवस्था के संबंध में अभी से नगर निगम ने तैयारियॉं शुरू कर दी है। आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संभाग क्रमांक 1 के त्रिपुरी वार्ड के कॉलोनियों का दौरा वार्ड पार्षद सुनील पुरी गोस्वामी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र मिश्रा, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, संभागीय अधिकारी कृष्णकांत रावत, सहायक नोडल स्वच्छता अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रीतेश मसोडकर के साथ किया। इस अवसर पर निगमायुक्त और पार्षद सुनील पुरी गोस्वामी ने विज्डम वैली स्कूल, पश्चिम नर्मदा कॉलोनी, अवनी बिहार, सीताराम परिसर, सोनी कॉलोनी एवं अलग-अलग अन्य क्षेत्रों का भी दौरा किया जहॉं वर्षा ऋतु के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित होती है। निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून आगमन के पूर्व सभी जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएॅं। मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक श्री राम कोरी, अक्षय कोरी और सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।