संस्कारधानी समरसता होली महोत्सव में होगी बड़ी संख्या महिलाओ की भागीदारी - Aajbhaskar

खबरे

Tuesday, March 11, 2025

संस्कारधानी समरसता होली महोत्सव में होगी बड़ी संख्या महिलाओ की भागीदारी


  • कार्यक्रम की तैयारी और रूपरेखा हेतु महिलाओं की बैठक सम्पन्न


आज भास्कर\जबलपुर। संस्कारधानी समरसता होली महोत्सव की तैयारियों को लेकर सहयोगी मातृशक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन की उपस्थिति में होटल अग्रोहा विजय नगर में संपन्न हुई। बैठक में मातृशक्ति ने उत्सव की भव्यता, सामाजिक समरसता के संदेश और विभिन्न आयोजन संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

गौरतलब है कि समरसता सेवा संगठन द्वारा लगातार दूसरे वर्ष संस्कारधानी समरसता होली महोत्सव का आयोजन रंग पंचमी पर किया गया जिसमे समरंग यात्रा के साथ ही होली महोत्सव का आयोजन होगा जिसमे सर्व समाज की भागीदारी के साथ ही सभी वर्गो की भागीदारी हेतु संगठन द्वारा बैठके आयोजित की जा रही है।


बैठक को संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने कहा आयोजन कोई भी पर यहां माताओं बहनों आशीर्वाद और सहयोग मिल जाता है उसकी सफलता निश्चित हो जाती है। समरसता सेवा संगठन द्वारा आगामी 19 मार्च को रंगपंचमी पर आयोजित संस्कारधानी समरसता होली महोत्सव के आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी हो इस हेतु आज की बैठक आयोजित की गई है।

श्री जैन ने कहा समरसता सेवा संगठन इस उत्सव को समाज की एकता और भाईचारे का प्रतीक बनाने के लिए संकल्पबद्ध है और संगठन सभी सहयोगी मातृशक्तियों का हृदय से आभार प्रकट करता है।

बैठक में उपस्थित महिला संगठनों की प्रतिनिधियों और माताओं बहनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सचिव उज्ज्वल पचौरी, राजेश ठाकुर के साथ बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित थी।


संदीप यादव
मीडिया प्रभारी
समरसता सेवा संगठन