मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव ने परम पूज्य संतगणों की उपस्थिति में शहर के नागरिकों को दी बड़ी सौगात - महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ - Aajbhaskar

खबरे

Friday, February 21, 2025

मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव ने परम पूज्य संतगणों की उपस्थिति में शहर के नागरिकों को दी बड़ी सौगात - महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’


  • 10 करोड़ से अधिक राशि की लागत से उमरिया में अत्याधुनिक गौ-शाला के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन - महापौर
  • 187 करोड़ रूपये की लागत के अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो का भी हुआ भूमिपूजन - महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’
  • उमरिया गौशाला भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री का महापौर ने किया स्वागत और आभार प्रदर्शन
  • 50 करोड़ रूपये की लागत से शहर में मुख्यमंत्री प्रगति पथ योजना से 2 सड़क बनाने महापौर श्री अन्नू ने मुख्यमंत्री से की मॉंग
  • जीरो डिग्री से धनवंतरी नगर चौराहा तक फ्लाई ओव्हर निर्माण का प्रस्ताव को भी स्वीकृत करने मुख्यमंत्री से महापौर ने की मॉंग
  • मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव ने महापौर के साथ सभी एम.आई.सी. सदस्यों और पार्षदों से भी समारोह में मिले

आज भास्कर,जबलपुर।
नगर निगम द्वारा ईश्वरदास रोहाणी वार्ड के अंतर्गत ग्राम क्षेत्र उमरिया में आयोजित हाईटेक गौशाला के निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह के दौरान परमपूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरी जी महाराज, जगद्गुरू द्वाराचार्य श्री राघवदेवाचार्य जी महाराज, साकेत पीठाधीश्वर स्वामी गिरीशानन्द सरस्वती जी महाराज, जगद्गुरू द्वाराचार्य श्री नरसिंह देवाचार्य जी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी श्री राधे चैतन्य जी महाराज, जगतगुरू रामानुजाचार्य बालगोविंदाचार्य जी महाराज, महंत डॉं. स्वामी मुकुन्ददास जी महाराज, महंत स्वामी पगलानंद जी महाराज, महंत श्री विश्वनाथ पुरी जी महाराज, ब्रहमचारी स्वामी चैतन्यानन्द जी महाराज जी, पूज्य महंत स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज की विशेष उपस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव ने जबलपुर के लिए विकास कार्यो की सौगात देकर संस्कारधानी के नागरिकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव ने 10 करोड़ रूपये की लागत से अत्याधुनिक गौशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन के साथ-साथ 187 करोड़ रूपये की लागत के अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो का भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कर विकास कार्यो की झड़ी लगा दी। उक्त आशय की जानकारी महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी के द्वारा आज जबलपुर शहर के नागरिकों के लिए विकास कार्यो की कई सौगातें दी गई जिसमें गौशाला के निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर रॉंझी के नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का लोकार्पण किया और इसके साथ-साथ अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के लिए 187 करोड़ रूपये के कार्य भूमिपूजन कर प्रारंभ कराया।

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्न के द्वारा मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी का स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के द्वारा दिये गए सौगातों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए मंच पर उपस्थित मध्यप्रदेश शासन लोकनिर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, कैबिनेट मंत्री लाखन पटैल, सांसद राज्यसभा श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, सांसद जबलपुर आशीष दुबे, विधायक पनागर विधानसभा क्षेत्र सुशील तिवारी इन्दू, पाटन विधानसभा क्षेत्र अजय विश्नोई, केन्ट विधानसभा क्षेत्र अशोक ईश्वरदास रोहाणी, उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र डॉं. अभिलाष पाण्डे, बरगी विधानसभा क्षेत्र नीरज सिंह, सिहोरा विधानसभा क्षेत्र संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद श्रीमती रजनी सुरेन्द्र साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि गणों के साथ-साथ कलेक्टर दीपक सक्सेना, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सभी जनताजनार्दन एवं पत्रकारबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

महापौर ने विकास कार्यो में पंख लगाने एक फ्लाई ओव्हर और 2 मुख्यमंत्री प्रगति पथ योजना से सड़कों के निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री से की मॉंग

समारोह के अंत में मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जीरो डिग्री से धनवंतरी नगर चौराहा तक फ्लाई ओव्हर निर्माण के साथ-साथ मुख्यमंत्री प्रगति पथ योजना से 25-25 करोड़ की दो सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव पत्र देकर मॉंग की। इसके अलावा भी महापौर श्री अन्नू के द्वारा मुख्यमंत्री से अन्य विकास कार्यो के संबंध में चर्चा की और शहर के विकास के कार्यो में पंख लगे उसके लिए पर्याप्त धनराशि की मॉंग की।

महापौर के साथ एम.आई.सी. और पार्षद भी मुख्यमंत्री से मिले

समारोह के दौरान महापौर श्री अन्नू के साथ सभी एम.आई.सी. सदस्यों एवं सभी पार्षदगणों ने भी मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी से भेंट कर उनका संस्कारधानी में स्वागत वंदन अभिनंदन किया।