बकायदारों के विरूद्ध भवन कुर्क करने कार्रवाई लगातार जारी - Aajbhaskar

खबरे

Tuesday, February 25, 2025

बकायदारों के विरूद्ध भवन कुर्क करने कार्रवाई लगातार जारी

  • सभी संभागों में 18 बड़े बकायादारों की सम्पत्तियॉं हुई कुर्क : दिया 3 दिन के अंदर बकाया करों की राशि जमा करने नोटिस
  • बकायादारों से बकाया करों की राशि जमा कर निगम की अप्रिय कार्रवाई से बचने निगमायुक्त प्रीति यादव की अपील

आज भास्कर\जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव द्वारा लगातार राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की जा रही है जिसके चलते वसूली अभियान में तेजी आई है। राजस्व अमले के साथ-साथ नगर निगम के अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, व्ही.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, श्रीमती अंजू सिंह, मनोज श्रीवास्तव के अलावा अन्य सभी उपायुक्त, सहायक आयुक्त, विभागीय प्रमुखों एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी बकाया करों की राशि वसूलने मैदान में उतर आये हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज बड़े बकायादारों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 18 बड़े करदाताओं की सम्पत्तियॉं अलग अलग संभागों के अंतर्गत कुर्क की गई है। भवनों को कुर्क करने के साथ-साथ बकायादारों को 3 दिन का नोटिस दिया गया है। 

यदि 3 दिन में बकाया करों की राशि जमा नहीं की जाती है तो वैधानिक प्रक्रियाओं को पूर्ण कराते हुए कुर्क सम्पत्तियों को नीलाम करने की कार्रवाई की जायेगी। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने सभी बकायादारों से अपील की है कि समस्त बकाया करों की राशि निगम में जमा कर निगम प्रशासन की अप्रिय कार्यवाही से बचें और लगने वाले अधिभार से भी बचें। कार्रवाई के दौरान संभागीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, राजस्व लिपिक एवं नोटिस सर्वर आदि उपस्थिति रहे।