Jabalpur News: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन का तोहफा - Aajbhasker

खबरे

Monday, October 21, 2024

Jabalpur News: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन का तोहफा



आज भास्कर,जबलपुर।
दीपावली पर्व के पूर्व नगर निगम कर्मचारियों को वेतन का उपहार मिलेगा। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की पहल के बाद निगम प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। महापौर ने कहा कि 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार होने के कारण, कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को ही वेतन दिया जाएगा, ताकि वे त्योहार को खुशी से मना सकें।


महापौर ने निगमायुक्त प्रीति यादव से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया। इसके परिणामस्वरूप, नगर निगम के कर्मचारियों ने महापौर का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कर्मचारियों ने इस निर्णय को त्योहार की खुशियों को और बढ़ाने वाला कदम बताया है