![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiGC-4k_uwJE7OqPv2CBCDAQ2q_-9a1hr1caAxu8g1Rn-xYPiEkkPARIGwOhJiW4grrGm2UVZZO1-A3SD0g5UmBpPtU76bFy4oTaS86GyFL1DhBO_RG8oTQCWSHjatoy5j47j36K8oRyDdf7U7sJnEleEfYrJwCV23eLlSCFsyjHSoTwcI8RHa1u2aA2xX-/w448-h274-rw/Screenshot_2095.png)
आज भास्कर, जबलपुर। जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 28वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। उनका कार्यकाल 6 महीने का होगा। हरियाणा के कैथल जिले के निवासी जस्टिस कैत इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ जज थे और जामिया हिंसा व सीएए से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए जाने जाते हैं।