आज भास्कर : उत्तर प्रदेश के हाथरस में ठेकेदार मुनेन्द्र उपाध्याय की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रियंका सहित तीन लोगों को नामजद किया है। मुनेन्द्र के भाई ने प्रियंका के साथ अमित और भानू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
मुनेन्द्र की हत्या सुबह के समय टहलते हुए हुई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस हत्या की वजह प्रियंका और भानू की नज़दीकी थी। एक माह पहले प्रियंका घर से भागकर प्रेमी भानू के साथ रह रही थी। पंचायत के फैसले के बाद वह घर वापस आई थी। इससे पहले मुनेन्द्र ने प्रियंका को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़वाया था, तभी वह प्रेमी भानू के संपर्क में आई थी। फिलहाल अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रियंका और उसके प्रेमी भानू की तलाश जारी है।