अमेरिका के हैम्पशायर के एक अस्पताल में चली गोली - Aajbhaskar

खबरे

Saturday, December 2, 2023

अमेरिका के हैम्पशायर के एक अस्पताल में चली गोली


उत्तरपूर्वी अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर के एक मनोरोग अस्पताल में शुक्रवार को एक शख्स ने गोलीबारी की, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मार डाला। राज्य पुलिस कर्नल मार्क हॉल ने बताया कि संदिग्ध कॉनकॉर्ड के न्यू हैम्पशायर अस्पताल में घुसा और लॉबी में एक व्यक्ति को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि न्यू हैम्पशायर में ये 185 बिस्तरों वाला एक अस्पताल है। यहां गंभीर मानसिक बीमारी वाले रोगियों का इलाज किया जाता है। ऐसे में ये समझ से परे है कि गोलीबारी करनेवाले शख्य का इरादा क्या था? आखिर क्यों शख्स गोलीबारी करने के लिए अस्पताल में दाखिल हुआ?

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं काफी आम होती जा रही है जो की चिंता का विषय है। कहा जाता है कि अमेरिका एक ऐसा देश है, जहां लोगों से ज्यादा बंदूकें हैं। यहां कई बार बंदूकों की बिक्री को लेकर कड़े नियम बनाने के प्रयास किया गए, लेकिन हर बार इनका विरोध किया गया। कई चुनावों में भी हथियारों के प्रतिबंध का मुद्दा उठा है।