ग्रामीण विधान सभा क्षेत्रों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, November 8, 2023

ग्रामीण विधान सभा क्षेत्रों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा



गौवंश के संरक्षण, गौ शालओं की भुमि आवंटन में गड़बड़ी आने वालों की जांच होगी-अन्नु सिंह

आज भास्कर, जबलपुर/नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ अपनी कांग्रेस टीम के साथ जबलपुर जिला की समस्त विधान सभा क्षेत्रों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ प्राण पण से जुटे है। श्री जगत बहादुर सिंह "अन्नु"सुबह से एक विधान सभा क्षेत्र तो दोपहर से दूसरे विधानसभा के प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क कर क्षेत्र के महत्वपूर्ण लोगों, युवाओं और महिलाओं से वार्ता कर वचन पत्र की प्रमुख बातों से अवगत कराते है। जिसका क्षेत्र में काफी असर देखा जा रहा है।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने आज ग्रामीण क्षेत्र की सिहोरा विधान सभा में क्षेत्र के लोकप्रिय और कर्मठ कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री एकता ठाकुर को विजय बनाने की अपील की

ग्रामीणों को अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस सदैव भारतीय संस्कृति एवं किसानों से जुड़ी रही। प्रारंभ में संस्कृति का पालन करती आई है। कांग्रेस की सरकार बनते ही गौ विकास से मध्यप्रदेश विकास के अंतरर्गत नंदिनी गौ घन योजना आरंभ की जावेगी। गौ पालकों से दो रुपया किलो गोबर खरीदेंगे। प्रशिक्षित गौ सेवकों को दायित्व सौंपा जाएगा। गौं शालाएं खोलेंगे और निष्क्रिय गौ शालाओं को सक्रिय कर गौधन योजना से जोड़ेंगे। गौ ग्रास अनुदान बढ़ाऐंगे। जिला खनिज मेें प्रावधान कर सी.एस.आर. फंड बनाएंगे। गौ संरक्षण निधि स्थापित करेंगे।

आपने बताया कि गौ शालाओं की भूमि आवंटन एवं अनुदान में की गई अनियमिततांए की जांच कर कार्यवाही करेंगे

वचन पत्र के अनेक बिंदुओं का उल्लेख करते हुए अध्यक्ष श्री जगतबहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि इसके साथ ही कुटकुट पालन में आधुनिक प्रशिक्षण और सहायता चलित चिकित्सा सेवा, टीकाकरण, निःशुल्क औषधी वितरण, उन्नत गौ पालकों का प्रतिवर्ष ‘‘राज्य गोपाल श्री सम्मान’’ आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन एवं क्षेत्रीय नागरिक भी शामिल रहे।

#aajbhasker, #latestnews