जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा हर वर्ग - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, November 1, 2023

जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा हर वर्ग


पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने इंदिरा गाँधी वार्ड में किया जनसंपर्क

आज भास्कर, जबलपुर:  केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद जो जनकल्याणकारी योजनायें लागू की उसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ पश्चिम विधानसभा की जनता को भी लगातार मिल रहा है और आप सभी के आशीर्वाद से मप्र में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी, यह बात पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने इंदिरा गांधी वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही।


श्री सिंह ने कहा जबलपुर तेजी के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है आज जबलपुर में जिस तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ उससे आने वाले समय में जबलपुर देश और प्रदेश के विकसित शहरों में शामिल होगा और जिस तरह जबलपुर विकास के रास्ते में आगे बढ़ा है उसी तरह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भी प्रदेश की विकसित विधानसभा बनेगा और जनसुविधा के साथ जनकल्याण के सभी कार्य पश्चिम विधानसभा में होंगे।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया, पार्षद प्रिया संजय तिवारी, अशोक मनोध्या, अजय तिवारी, चंद्रभान ठाकुर, कमल सोनी, दीनानाथ पाठक, नवीन बेस, मीना कुशवाहा, विशाखा दुबे, मोना गौतम, तृप्ति दुबे, दिलीप पटेल, श्रीराम पटेल, अनिल वर्मा सुनील पटेल, प्रणय गुप्ता, हरीश ठाकुर,  संजय पटेल,  अरविंद मिश्रा, विपिन ठाकुर, बीजू ठाकुर, विकाश गौतम, मंजू केवट, अरविंद दुबे, शानू तिवारी, उमेश तिवारी, प्रकाश जैन, राजेश जैन, दीपक सोनी, दीपक शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।