पश्चिम विधानसभा के पर्यटन स्थल होंगे विकसित - Aajbhaskar

खबरे

Saturday, November 4, 2023

पश्चिम विधानसभा के पर्यटन स्थल होंगे विकसित


पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने मदनमहल वार्ड में किया जनसंपर्क

आज भास्कर, जबलपुर:  पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में, मात्र जबलपुर के लिए ही नहीं, वरन् पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं।

उपेक्षित पड़े संग्राम सागर को हमने जिस प्रकार से स्वच्छ किया, उसका सौंदर्यीकरण किया, उसी प्रकार पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी पर्यटन स्थलों का भी सर्वांगीण विकास किया जाएगा, पर्यटन स्थलों के विकसित और व्यवस्थित होने से इस क्षेत्र में रोजगार की वृद्धि होगी, यह बात पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने मदनमहल वार्ड के जनसंपर्क के दौरान कही।


श्री सिंह ने कहा ग्वारीघाट रोड पर स्थित बादशाह हलवाई मंदिर, मदन महल पहाड़ी पर विराजी माँ शारदा का मंदिर, संग्राम सागर के बाजू में स्थित बाजना मठ मंदिर और जबलपुर की पहचान मदन महल का किला, इन सभी स्थानों को प्राकृतिक रूप से विकसित किया जाएगा। पर्यावरण का पूरा ध्यान रखते हुए, इन सभी स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मदन महल पहाड़ी पर 100 करोड़ रूपये की राशि से रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है जिसकी स्वीकृति भी हो चुकी है।


श्री सिंह ने कहा अगले पाँच वर्षों में, अपना पश्चिम क्षेत्र, पूरे जबलपुर महानगर का पर्यटन केंद्र बनेगा जिससे इस क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।


श्री सिंह ने मदनमहल पटेल वार्ड के दुर्गामन्दिर, एकता परिसर, रतन नगर, मानव लोक, इंद्रा बस्ती, बसोर मोहल्ला, बोथरा बास, खेरमाई, साहू मोहल्ला, शिमला हिल्स, भारत कालोनी, शारदा चौक, शुभ परिसर, बेदी नगर, गुरुदेव कालोनी, गंगासागर, चुंगी चौकी, बरसाना मोहल्ला, प्रेमनगर, डॉ डाबर रेलवे सोसायटी, गणेश मंदिर परिसर में जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क में राजकुमार मेहता, मंडल अध्यक्ष राहुल खत्री, पूर्व पार्षद सुनीता लोचन साहू, विवेक अग्रवाल, संजय जायसवाल, सुशील चौबे, अभय नायक, विजय सिंह ठाकुर, शेखर नायकर, उमंग पांडे, आदर्श राजपूत, भानु राजपूत, आदित्य पाटमासे, सुखचैन झारिया, पवन विश्वकर्मा, सुमन दुबे, नीरज बजाज आदि बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।