पश्चिम विधानसभा के साथ प्रदेश और देश का भविष्य भी तय करेगा चुनाव - Aajbhaskar

खबरे

Tuesday, November 14, 2023

पश्चिम विधानसभा के साथ प्रदेश और देश का भविष्य भी तय करेगा चुनाव



पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने वार्डो की जनचौपाल में लिया आशीर्वाद

आज भास्कर, जबलपुर। यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। मात्र जबलपुर पश्चिम ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के भविष्य को तय करने वाला, यह चुनाव है। हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है, संपन्न हो रहा है, समृद्ध हो रहा है और उसी तेज गति से हमारी विधानसभा का विकास भी हो इसके लिए आपका वोट रूपी निर्णय महत्वपूर्ण है, यह बात पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा के महाराणा प्रताप, ग्वारीघाट, बनारसीदास भनोत वार्ड, वीर सावरकर वार्ड की जनचौपाल के दौरान कही। 

श्री सिंह ने जनचौपाल में जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा लोकतंत्र में जनता ही सबसे अहम भूमिका में होती है क्योंकि आपका एक वोट आपके साथ साथ देश का भविष्य भी तय करता है इसलिए आप विकास के लिए प्रतिबद्ध भारतीय जनता पार्टी को वोट दे औऱ एक सक्षम और सशक्त सरकार बनाये।

इस अवसर पर शैलेंद्र विश्वकर्मा, कौशल सूरी, अतुल चौरसिया, मालती चोधरी, शारदा कुशवाहा हृदेश राजपूत, संजय तिवारी,  नरेश पटेल, गायत्री गोंटिया, सुरेंद्र सैनी, श्रीराम पटेल, उमाकांत सैनी, नवीन वैश्य, अखिलेश तिवारी आदि उपस्थित थे।