पश्चिम विधानसभा बनेगी प्रदेश में रोल मॉडल - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, November 1, 2023

पश्चिम विधानसभा बनेगी प्रदेश में रोल मॉडल



पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने बाबूराव परांजपे वार्ड में किया जनसम्पर्क

आज भास्कर,जबलपुर: जबलपुर पश्चिम का सर्वागीण विकास करने में विश्वास रखते हैं। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र संपूर्ण मध्यप्रदेश का, सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र बने। हमें जबलपुर पश्चिम को, प्रदेश का रोल मॉडल बनाना है इसके साथ साथ लोगो को मूलभूत सुविधाएं मिले, गरीबो को आवास, युवाओ को रोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम होगा, यह बात पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने बाबूराव परांजपे वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही।


श्री सिंह ने कहा हम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ साथ लोगो के जीवन स्तर को उठाने के लिए कृत संकल्पित है और भाजपा की सरकारों ने भी प्रदेश में 18 वर्षो और केंद्र में 9वर्षो में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में कार्य किया है।