भाजपा संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ, प्रदेश अध्यक्ष,साँसद व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ - Aajbhaskar

खबरे

Saturday, October 21, 2023

भाजपा संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ, प्रदेश अध्यक्ष,साँसद व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ


आज भास्कर ,जबलपुर: जबलपुर में मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी जबलपुर संभाग के "संभागीय मीडिया सेंटर" का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा के द्वारा  किया गया।वहीं इस अवसर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया जबलपुर में कांग्रेस की जो सूची जारी की गई है उसमें परिवारवाद,अपराधीकरण, भ्रष्टाचार स्पष्ट दिख रहा है।कांग्रेस ने ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाया है जिन पर इनाम भी घोषित हो चुका है।इससे कांग्रेस का मूल चरित्र सामने आ गया है,इस दौरान वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि जनता के आशीर्वाद से केंट विधानसभा में हर बूथ पर भाजपा ऐतिहासिक विजयी प्राप्त करेगी।

केंट विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया।इस मौके पर केंट विधायक अशोक रोहाणी ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि 5 साल हमने पढ़ाई कर ली है और मैं उत्साह के साथ परीक्षा देने जाउंगा। सामने कौन खड़ा है इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता,हम तो सामजिक और विकास कार्यों के साथ जनता के बीच में खड़े हैं,केंट की जनता भी उत्साहित हैं कि केंट में भाजपा की जीत हो।