जबलपुर नोडल महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रही - Aajbhaskar

खबरे

Monday, October 30, 2023

जबलपुर नोडल महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रही


आज भास्कर :  RGPV भोपाल खेल कैलेंडर 2023-24 के अनुसार भोपाल में आयोजित चमेली देवी इंजीनियरिंग कॉलेज इंदौर में अन्तर नोडल राज्य स्तरीय महिला/पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28/10/2023 से 29/10/2023 तक आयोजित की गयी जिसमें जबलपुर नोडल महिला टीम ने 2 सेट में 45-20/22-10 से इंदौर को पराजित कर जबलपुर महिला टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया |

विजेता टीम की 5 खिलाडी का चयन इंदौर में आयोजित वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए किया गया | सभी विजेता खिलाडियों को बडेरिया ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (नोडल सेंटर) चेयरमैन श्री सौरभ बडेरिया, डायरेक्टर डॉ. राजीव खत्री, रजिस्ट्रार श्री पूर्णानंद दुबे, खेल अधिकारी हरविंदर सिंह, भगवान सिंह, नितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, संजय तिवारी, कमलेश चौधरी एवं संस्था की खेल अधिकारी हर्षा जॉर्ज दास ने बधाई दी |



खेल अधिकारी
हर्षा जॉर्ज दास