जनसंपर्क के दौरान विधायक पहुंचे अपनों के बीच - Aajbhaskar

खबरे

Thursday, October 19, 2023

जनसंपर्क के दौरान विधायक पहुंचे अपनों के बीच



आज भास्कर तेंदूखेड़ा : ज्यों ज्यों मतदान की तारीख नजदीक आती चली जा रही है त्यों त्यों सरगर्मियां तेज होती चली जा रही है।भले ही भाजपा अभी तक तेंदूखेड़ा से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने विधायक संजय शर्मा को पुनः अपना प्रत्याशी बनाया है। 

गुरु गोविंद पूजन के उपरांत क्षैत्र में जन संपर्क प्रारंभ कर दिया है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में अपनों के बीच पहुंचे विधायक संजय शर्मा का बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत करते हुए जगह जगह रंगोली बनाकर मंगल कलश के बीच जोरदार आगवानी की गई।देवी स्वरुपा छोटी छोटी कन्याओं के द्वारा शुभाशीष प्रदान किया गया।इस मौके पर विधायक श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि आप सभी के स्नेह आर्शीवाद से ही तीन बार विधायक बना पुनः पार्टी ने भरोसा जताते हुए आपके बीच में भेजा है। जिस तरह से आपका सहयोग आर्शीवाद मिलता रहा है वैसा ही बनाये रखें। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बचन पत्र में जो विंदु समावेशित किये गये हैं उनका लाभ दिया जाएगा। पिछले चुनावों में जनता के द्वारा जो जनादेश दिया गया था। जनभावनाओं को रौंदते हुए विधायकों की खरीद फरोख्त करते हुए सरकार गिराई जनता में गुस्सा है।


भाजपा में भगदड़ का माहौल बना हुआ है। सरकार जाते जाते जनता के बीच ताबड़तोड़ घोषणाएं हुई इसके पूर्व 18 साल में भाजपा को बहिनें याद नहीं आई और नहीं किसानों के सुख दुख।इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।