
आज भास्कर,जबलपुर। भारत सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के जबलपुर अल्प प्रवास पर डुमना विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के साथ पदाधिकारयो एवं समस्त जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर आशीष दुबे, अखिलेश जैन, राजकुमार पटेल, अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, रवि किरण साहू,पंकज दुबे, रजनीश यादव, रंजीत पटेल एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।