पश्चिम विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत - Aajbhaskar

खबरे

Sunday, February 16, 2025

पश्चिम विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


  • जगतगुरु रामानुचार्य स्वामी बाल गोविंद शास्त्री,महामंडलेश्वर डाॅ स्वामी राधेचैतन्य जी महाराज एवं श्री दंडी स्वामी नर्मदानंद जी सरस्वती महाराज (स्वामी रंजीतानंदजी) के पट्टाभिषेक के बाद प्रथम संस्कारधानी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

आज भास्कर,जबलपुर। जगतगुरु रामानुचार्य स्वामी बालगोविंद शास्त्री, महामंडलेश्वर डाॅ स्वामी राधेचैतन्य जी महाराज एवं श्री दंडी स्वामी नर्मदानंद जी सरस्वती महाराज (स्वामी रंजीतानंदजी) के महाकुंभ में पट्टाभिषेक होने के बाद प्रथम संस्कारधानी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम विधानसभा के कार्यकताओं द्वारा झंडा चौक ग्वारीघाट में नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, श्री लेखराज सिंह मुन्ना, रविकिरण साहू, संदीप जैन के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पंकज दुबे, रजनीश यादव, ओंकार दुबे,अभय सिंह ठाकुर, कौशल सूरी, मनीष दुबे, योगेंद्र सिंह, रूपा राव, संजय नहातकर, अखिलेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत दुबे, संतोष यादव, शैलेंद्र विश्वकर्मा, प्रणय गुप्ता, नरेश पटेल, मालती चौधरी, शारदा कुशवाहा, संजय तिवारी, श्रीराम पटेल, दिनेश सिंगरोल, के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।