
आज भास्कर\जबलपुर : नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा वरिष्ठ पार्षद शेखर सोनी, पार्षद मनीष पटेल, पार्षद अमर रजक, पार्षद श्रीमती तुलसा लखन प्रजापति, पार्षद गुड्डू तामसेतवर, उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी एवम पश्चिम विधान सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया है कि कांग्रेस पार्षद दल एवम पश्चिम विधान सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन बाजपेई द्वारा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार झूठी घोषणाएं भाजपा की नगर सत्ता के राज में लगातार विकास कार्य बंद पड़े हे इन सब मांगों को लेकर कांग्रेस पार्षद दल द्वारा हर विधानसभा में भ्रष्टाचार का मटका एवं नगर सत्ता की झूठी घोषणाओं के मटके की यात्रा निकाली जा रही है जिसकी शुरुआत आज पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से की गई आज वरिष्ठ पार्षद शेखर सोनी, पार्षद मनीष पटेल, पार्षद अमर रजक, पार्षद श्रीमती तुलसा लखन प्रजापति, पार्षद गुड्डू तामसेतवर, एवं पश्चिम विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन बाजपेई के नेतृत्व में गुलौआ चौक से कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा भ्रष्टाचार का मटका और झूठी घोषणाओं के मटके को लेकर यात्रा निकाली गई जिसका समापन गढ़ा गौतम जी मडिया में किया गया प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं द्वारा कहा गया कि भाजपा की नगर सत्ता और प्रदेश सत्ता तथा देश की केंद्र में भाजपा की भी शहर के महापौर द्वारा नगर सत्ता को ट्रिपल इंजन की सरकार कहा जा रहा था लेकिन यह ट्रिपल इंजन की सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार अनियमितताएं एवं झूठी घोषणाओं के लिए ही है आज शहर में पूरी तरह से विकास कार्य रुके हुए हैं. नगर निगम में किसी भी विभाग में आम जनता के कार्य बिना कमीशन के नहीं होते हैं वही नगर निगम की नगर सत्ता सदन की बैठक बुलाने से बचती है क्योंकि उन्हें पता है कि वह शहर विकास के कार्यों पर जवाब नहीं दे सकते भ्रष्टाचार जो नगर निगम में व्याप्त है उस पर जवाब नहीं दे सकते महापौर द्वारा स्वस्थ चर्चा के लिए सदन की बैठक नहीं बुलाई जाती कांग्रेस पार्षद दल द्वारा उन्हें धारा 30 की बैठक बुलाई जाने की मांग की है
शहर की ज्वलंत मुद्दों को लेकर, शहर की जनता की समस्याओं को लेकर लेकिन नगर सत्ता जो कि भाजपा की काबिज है नगर निगम में उसे आम जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है आज कांग्रेस पार्षद दल द्वारा नगर भाजपा की सत्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार का मटका एवं लगातार की जा रही झूठी घोषणाओं का मटका, ऐसे दो मटके को लेकर यात्रा निकाली गई और विरोध प्रदर्शन किया गया आज के प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, वरिष्ठ पार्षद शेखर सोनी, पार्षद मनीष पटेल, पार्षद श्रीमती तुलसा लखन प्रजापति, पार्षद गुड्डू तामसेतवार, पार्षद श्रीमती प्रीति अमर रजक, पश्चिम विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन बाजपेई, पूर्व पार्षद संजय राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष सलिल चौकसे, ब्लॉक अध्यक्ष डिक्की जॉन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पटेल, मिथुन शिवहरि, श्रेष्ठ ठाकुर, मनोज सेन, मिंटू मिश्रा, आशू अली, नितिन सिंह, राहुल लोधी, संतु पटेल, रोहित सिंगरा, साहेब लकी गुप्ता, शेषनारायण पाराशर, नितिन सेन, सेंकी ठाकुर, साहेब गिरी गोस्वामी, अभिषेक पाठक, शिवम सैनी, मोनू श्रीवास्तव, विवेक जैन, विक्रम सिंह, संतोष गोंठिया, रोशन आनंद, राम सोंधिया, मोहित प्यासी, शरद मेहरा, गौरव मिश्रा, सुलभ मिश्रा, उमेश अवस्थी, सुल्तान चक्रवर्ती, फहीम खान, सुधीर विश्वकर्मा, तहसील खान, टोनी मिश्रा, मोनू तिवारी, रवि केवट, इसरार खान आदि उपस्थित रहे।