अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रेणता को किया नमन, पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, February 12, 2025

अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रेणता को किया नमन, पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण


आज भास्कर/जबलपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा दीनदयाल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जबलपुर महानगर के सभी 967 बूथों पर दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी महान चिंतक एवं विचारक थे आज भारतीय जनता पार्टी का जो विशाल स्वरूप देश एवं दुनिया के सामने है उसमें पंडित जी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है आज देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है एवं देश सहित कई प्रदेशों में भाजपा का शासन है, सरकार के रूप में भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति की चिंता करते हुए योजनाएं बनाकर उन पर काम कर रही है, ताकि समाज के सबसे कमजोर वर्ग को भी देश की गति के साथ आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा पंडित जी द्वारा एकात्म मानववाद का जो दर्शन दिया गया देश की सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसी विचारधारा पर काम किया है आज हम एकात्म मानववाद के प्रणेता को नमन कर रहे हैं।

भाजपा द्वारा 967 बूथों में पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है और वक्ताओ द्वारा दीनदयाल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।

पं दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा की आजीवन सहयोग निधि का समर्पण कार्यक्रम का आरंभ सभी 18 मंडलों के किया गया जिसमे कार्यकर्ताओ ने समर्पण किया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अशोक रोहाणी, रविकरण साहू, विनोद गोटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, संदीप जैन, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, अश्वनी परांजपे, अभय सिंह ठाकुर, जय सचदेवा, रंजीत पटेल, अतुल जैन दानी, कमलेश अग्रवाल, श्रीराम शुक्ला, मधुबाला राजपूत, रेणु कोरी, प्रतिभा भापकर, सोनिया रंजीत सिंह, योगेश बिलोहा, राहुल दुबे, रवि शर्मा उपस्थित थे।