
आज भास्कर,नई दिल्ली। भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन, रतन टाटा का आज निधन हो गया। 86 वर्षीय रतन टाटा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी तबियत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। उनका जाना भारतीय उद्योग और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
रतन टाटा ने अपने नेतृत्व में टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और दुनिया भर में भारतीय व्यापार की प्रतिष्ठा को मजबूत किया। वे अपने मानवीय दृष्टिकोण और सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन पर देश-विदेश से शोक संवेदनाओं का तांता लग गया है।