
घटना गुरुवार रात करीब 12:45 बजे हामुखेड़ी में हुई, जब प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आए और प्रकाश यादव के सीने में गोली मार दी। सुरेंद्र प्रताप ने कुल चार फायर किए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी घटना पुलिसकर्मियों के सामने हुई।
गोली लगने के बाद यादव को तुरंत घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि घटना के तुरंत बाद ही पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। मुख्य आरोपियों को देर रात देवास से गिरफ्तार किया गया है।