
जानकारी के अनुसार, चट्टान करीब 20 फुट ऊपर से मकान की छत पर गिरी थी। क्षेत्रीय लोगों ने तेज आवाज सुनकर घबराहट में घर से निकल आए। कुछ लोगों का कहना है कि आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें लगा भूकंप आ गया है, इसलिए वे घर से बाहर निकल आए। जब लोगों ने देखा कि मकान की छत पर चट्टान गिरी है, तो वे तुरंत मकान की ओर दौड़े और घरवालों को बाहर निकाला।
सुबह नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता पहुंचा और उन्होंने चट्टान को मकान से अलग करके बाहर निकाला। क्षेत्रीय लोगों ने भगवान का शुक्र अदा किया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। नगर निगम के दस्ते ने लोगों को सजग रहने की सलाह दी है, क्योंकि पहाड़ी के नीचे बनी बस्ती में पानी गिरने के बाद चट्टान गिरने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।