रात भर वाशरूम में फुंफकारता रहा चार फीट लंबा कोबरा नाग - Aajbhaskar

खबरे

Saturday, March 30, 2024

रात भर वाशरूम में फुंफकारता रहा चार फीट लंबा कोबरा नाग


आज भास्कर, जबलपुर:  शहपुरा थानांतर्गत ग्राम मगरमुहा निवासी प्रत्यक्ष दुबे के घर में आठ बजे अचानक एक चार फीट लंबा कोबरा प्रजाति का नाग प्रवेश कर गया। वह एक कोने में फन फैलाकर बैठ गया। परिवार के विनय कुमार दुबे वाशरूम में गए। जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो सर्प बैठा था।

बाहर निकले और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया

सर्प ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वे किसी तरह वाशरूम से बाहर निकल आए। साथ ही दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। प्रत्यक्ष दुबे ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

बिना छेड़खानी के ये आक्रमण नहीं करता

प्रत्यक्ष दुबे की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है। यह बेहद जहरीला और ख़तरनाक होता है। हलांकि बिना छेड़खानी के ये आक्रमण नहीं करता।