नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है। आज अगर भाजपा को किसी से खतरा है तो वह आम आदमी पार्टी से है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि अगर 2024 में भाजपा लोकसभा चुनाव नहीं हारी, तो फिर 2029 में ्र्रक्क इस देश को भाजपा से मुक्ति दिलाएगी।दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लाया गया विश्वास प्रस्ताव शनिवार को ध्वनिमत से पारित हो गया। विश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में आम आदमी पार्टी (आप) के 62 में से 54 विधायक मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा कि आप के किसी विधायक ने दल नहीं बदला। उन्होंने कहा कि दो विधायक जेल में हैं, कुछ अस्वस्थ हैं तो कुछ शहर से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि कई विधायकों ने बताया कि कैसे कथित तौर पर भाजपा के लोगों ने उनसे संपर्क किया और पाला बदलने के लिए पैसे की पेशकश की।