माता-पिता के सामने 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक बलात्कार - Aajbhaskar

खबरे

Thursday, February 1, 2024

माता-पिता के सामने 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक बलात्कार


आज भास्कर ,मध्य प्रदेश : पुलिस ने बुधवार को बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में तीन लोगों ने 15 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके माता-पिता के सामने बंदूक की नोक पर सामूहिक बलात्कार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषिकेष मीना ने कहा कि घटना सोमवार रात भंवरपुर इलाके में हुई लेकिन शिकायत दो दिन बाद दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।लड़की का परिवार एक महीने पहले ही इलाके में आया था।