शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो गर्भपात करवाया - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, January 24, 2024

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो गर्भपात करवाया


आज भास्कर, इंदौर।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ आरोपित ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। मामले में पुलिस ने आरोपित मोहम्मद फरहान खान निवासी बबेरू जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।पुलिस के मुताबिक, आरोपित क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता है। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। आरोपित ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसे कच्चा पपीता खिलाया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता की हालत बिगड़ी तो उसने घरवालों को यह बात बताई। इसके बाद प्रकरण दर्ज करवाने पहुंचे।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ आरोपित ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो-फोटो ले लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपित प्रमित तिवारी निवासी सदभावना नगर थाना पदमाकर जिला सागर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।