श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पर समरसता सेवा संगठन ने मालवीय चौक में किया संगीतमय आयोजन - Aajbhaskar

खबरे

Monday, January 22, 2024

श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पर समरसता सेवा संगठन ने मालवीय चौक में किया संगीतमय आयोजन


  • भूषन बनमाला, नयन बिसाला, शोभा सिंधु खरारी
  • श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पर समरसता सेवा संगठन ने मालवीय चौक में किया संगीतमय आयोजन

आज भास्कर जबलपुर । अयोध्या में भगवान श्रीराम के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर समरसता सेवा संगठन द्वारा सर्व समाज की सहभागिता से शहर के हृदय स्थल मालवीय चौक में संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ, बैंड की मधुर धुन की प्रस्तुति से राम स्तुति, एवं राम भोग के वितरण का आयोजन किया।

समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने बताया हम सभी सौभाग्यशाली है कि 500 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए है और पूरे विश्व में भगवान श्री राम ने समरसता का अद्भुत उदाहरण दिया है श्रीराम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे चले और रामराज स्थापित किया।

उन्होंने बताया प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर जब पूरा देश राममय हुआ है तब संस्कारधानी में भी समरसता सेवा संगठन द्वारा सर्व समाज की सहभागिता से सामूहिक सुंदर काण्ड पाठ का संगीतमय आयोजन किया गया साथ ही अंतर्राष्ट्रीय श्याम बैंड द्वारा संगीतमय धुनों की पर लोगो ने मुग्ध होकर रामजी की स्तुति की साथ ही रामभोग का वितरण किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में संगठन के सदस्यों द्वारा आतिशबाजी कर उत्साह मनाया।


इस दौरान अयोध्या में अयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया

समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक अभिलाष पांडे, भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक शरद जैन, अश्वनी परांजपे, आभा दीपक साहू, उज्ज्वल पचौरी, राजीव राठौर, विनीत तिवारी, अरूण अग्रवाल, राजेश ठाकुर, विक्रम परवार, अनिल सोनी, प्रबोध पाठक, संतोष झारिया, महेंद्र रघुवंशी, सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ यादव टीटू, अभिषेक तिवारी, रवि शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कुलदीप सेन, श्रीकान्त साहू के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।