कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में केक काटकर मनाया गया कमलनाथ का जन्मदिन, विनय सक्सेना ने जताया सभी के प्रति आभार - Aajbhaskar

खबरे

Sunday, November 19, 2023

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में केक काटकर मनाया गया कमलनाथ का जन्मदिन, विनय सक्सेना ने जताया सभी के प्रति आभार


आज भास्कर, जबलपुर: 
उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना के राईट टाउन स्थित केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को भारत के कुशल राजनीतिज्ञ कमलनाथ का जन्मदिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेसजनों ने केक काटा और कमलनाथ के स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन के साथ प्रदेश में पुनः कांग्रेस सरकार बनने की कामना की। मतदान के दूसरे दिन विनय सक्सेना द्वारा चुनाव कार्यालय में ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें विनय सक्सेना ने चुनाव में प्रत्यक्ष–अप्रत्यक्ष साथ और सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव और राजनीतिक जीवन में जिससे भी उनके संबंध बने हैं उसे सदा बनाए रखने का वे ईमानदारी से प्रयास करेंगे और सभी से अपने रिश्तों को और मधुर व प्रगाढ़ करना ही उनका प्रयास रहेगा। विनय सक्सेना ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री कमलनाथ होते ही वे अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए–नए आयाम स्थापित करने और क्षेत्र की जनता को सुविधाओं की सौगातें दिलाने के प्रति पूरी तरह संकल्पित हैं। इस अवसर पर केंद्रीय चुनाव कार्यालय में कांग्रेस के लगभग समस्त सम्माननीय वरिष्ठजन, पार्षदगण, पदाधिकारीगण, महिला शक्ति, कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।