बन रही है सरकार जनता के सपने होंगे सरकार:– विनय सक्सेना - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, November 8, 2023

बन रही है सरकार जनता के सपने होंगे सरकार:– विनय सक्सेना



कमला नेहरू वार्ड में लोगों से मांगा मतों का वरदान

आज भास्कर,जबलपुर : उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना ने बुधवार को कमला नेहरू वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। कांग्रेसजनों और क्षेत्रीय नागरिकों के साथ विनय सक्सेना ने वार्ड के बाजार एवं रहवासी इलाकों में पैदल भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और मतों का वरदान मांगा। इस दौरान कुछ व्यापारी जनों ने श्री सक्सेना को बताया कि त्यौहार पर सीजन की व्यस्तता के बीच सरकार के जीएसटी महकमें द्वारा की जा रही कार्रवाई से वे व्यथित हैं। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना ने बताया कि उन्होंने संबंधित महकमें के अफसरों सहित सरकार से भी व्यापारियों को परेशान ना करने का आग्रह किया है। वे हमेशा हर हाल में अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। इस दौरान क्षेत्र में विनय सक्सेना द्वारा कराए गए कार्यों की भी क्षेत्रीयजनो ने सराहना की और उन्हें जिताने का पक्का आश्वासन भी दिया। कमला नेहरू वार्ड में पार्टीजनों और समर्थकों के साथ विनय सक्सेना ने जनसंपर्क चेतराम की मढ़िया से प्रारंभ किया। इसके बाद बच्चू मंगोड़ा वाली गली,  दयानगर, गुप्ता स्वीट्स के बाजू में, अग्रवाल कॉलोनी, कुम्हार मोहल्ला, स्नेह नगर, इंदिरा पार्क, कमला नेहरू नगर, जय नगर, पटेल मोहल्ला और लेबर चौक आदि इलाकों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेककृष्ण तंखा, पूर्व महापौर कल्याणी पांडे, पंडित राजेश तिवारी, एडवोकेट अशोक गुप्ता, वीरेंद्र साहू, रवि पटेल, राजू चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, वार्ड अध्यक्ष कमल दीक्षित, अभिषेक पटेल सर, युवक कांग्रेस नेता पंकज पटेल, प्रशांत जैन सनी, सत्यम तिवारी बाबा, पंकज निगम, सुनील विश्वकर्मा, रिंकू दीक्षित, लखन चौबे, विश्वनाथ सोनी, केशव कोरी, विक्की पटेल, सुनील यादव, पियूष सोम, योगेंद्र तिवारी, कमलकांत ताम्रकार,रवि शर्मा, संजय लोधी, नीरज जैन, संजय रजक, अनुराग तिवारी, दिलीप शर्मा, दिनेश तिवारी, रवि यादव, मिलिंद कवीश्वर, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, इंदिरा पाठक तिवारी, नूतन पांडे, रेखा विनोद जैन, संगीता दीक्षित, मंजू वर्मा, सुनीता पटेल,संगीता मिश्रा,बसंती सिंगरहा, यामिनी सेन, पल्लवी मेहरकर, अर्चना झरिया,   सुषमा पटेल, दीक्षा पटेल, शिवानी पटेल, ऊषा पटेल, नीता शर्मा, राखी विश्वकर्मा और रजनी पटेल सहित कांग्रेस और क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।