तायक्वोंदो – जबलपुर नोडल को स्वर्ण पदक की प्राप्ति - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, November 1, 2023

तायक्वोंदो – जबलपुर नोडल को स्वर्ण पदक की प्राप्ति



आज भास्कर : राजीव गाँधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल खेल कैलेंडर 2023-24 के अनुसार सतना में आयोजित श्री रामा कृष्णा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी सतना में अन्तर नोडल राज्य स्तरीय महिला/पुरुष तायक्वोंदो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29/10/2023 को किया गया जिसमें जबलपुर नोडल के अभिषेक नामदेव 63Kg , शाम्भवी गुप्ता 42Kg एवं पूम्से, प्रभात विश्वकर्मा 54Kg, सिद्धांत पटेल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक का गौरव प्राप्त हुआ |

विजेता खिलाड़ियों का चयन राजस्थान में आयोजित वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए किया गया | सभी विजेता खिलाडियों को बडेरिया ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (नोडल सेंटर) चेयरमैन श्री सौरभ बडेरिया, डायरेक्टर डॉ. राजीव खत्री, रजिस्ट्रार श्री पूर्णानंद दुबे, खेल अधिकारी हरविंदर सिंह, भगवन सिंह, नितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, संजय तिवारी, कमलेश चौधरी एवं संस्था की खेल अधिकारी हर्षा जॉर्ज दास ने बधाई दी |