कार्यकर्ताओं की ताकत और क्षेत्र विकास के मुद्दे ही चुनाव जीतने का मुख्य आधार - Aajbhaskar

खबरे

Monday, October 16, 2023

कार्यकर्ताओं की ताकत और क्षेत्र विकास के मुद्दे ही चुनाव जीतने का मुख्य आधार




भाजपा पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

आज भास्कर, जबलपुर। कार्यकर्ताओं की ताकत और क्षेत्र विकास के मुद्दे ही चुनाव जीतने का मुख्य आधार होता है सिर्फ पैसों की ताकत से चुनाव नही जीता जाता और हमे गर्व है कि हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार जनकल्याण के साथ ही विकास को लेकर आगे बढ़ी है और हमारे प्रत्याशी एवँ चार बार से हमारे साँसद राकेश सिंह  ने भी जबलपुर के पिछड़ेपन को दूर करते हुए विकास के रास्ते पर आगे लाकर खड़ा किया है यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष  प्रभात साहू ने भाजपा पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर नागपाल गार्डन मदनमहल में कही। प्रभात साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव में कार्य नही करता बल्कि पूरे पांच साल जनता के बीच जाता है उनके सुख दुख में खड़ा रहता है और इसीलिए परीक्षा के समय हमें अपने कार्य का रिवीजन करने की आवश्यकता होती है। 


पश्चिम प्रत्याशी साँसद  राकेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज हम पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर एकत्र हुए है और मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि आज के अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है और इन्ही भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और दम पर हमने लगातार चुनाव जीते है और  कोई चाहे भी तो भी भाजपा के कार्यकर्ताओं की कीमत नही लगा सकता जैसे कोहिनूर अनमोल होता है वैसे ही भाजपा का कार्यकर्ता भी अनमोल होता है और इन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के कारण ही पार्टी आज देश और प्रदेश में नेतृत्व कर रही है और मैने भी हमेशा कहा है कि इन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के कारण मुझे जबलपुर की जनता ने चार बार लोकसभा में चुन कर भेजा और इन्ही की ताकत की बदौलत पार्टी ने मूझे पश्चिम विधानसभा में प्रत्याशी बनाकर भेजा है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, मप्र पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष  विनोद गोंटिया, विधायक अशोक रोहाणी, उपस्थित रहें