श्रीमती प्रिंयका गॉधी जी की आमसभा में मण्डला पहुंचने को लेकर कॉग्रेस की बैठक - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, October 11, 2023

श्रीमती प्रिंयका गॉधी जी की आमसभा में मण्डला पहुंचने को लेकर कॉग्रेस की बैठक


शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के लगभग 400 गाड़ियो से मण्डला जायेगे कॉग्रेसजन

जबलपुर। चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठनात्मक बैठक कर अपने हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप रही है ,उसी क्रम में शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी जबलपुर के द्वारा रसल चौक स्थित सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक संगठन मंत्री सभी अनुषांगिक संगठन युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस कांग्रेस सेवा दल एन एस यू आई बाल कांग्रेस सभी विभाग सभी प्रकोष्ठ की बैठक जिला प्रभारी श्री सुनील जैन की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें 12 सितंबर को मंडला में होने जा रही श्रीमती प्रियंका गांधी जी की आमसभा को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जगत बहादुर सिंह अन्नु ने कहा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी के साथ बूथ स्तर पर कांग्रेस को विजयश्री दिलाने पहले से जुटा हुआ है। ब्यौहारी शहडोल में आज माननीय राहुल गांधी जी की ऐतिहासिकआमसभा से उत्साहित कांग्रेस जन दिनांक 12 अक्टूबर 23 को मंडला में होने वालीश्रीमती प्रियंका गांधी जी की आमसभा में जाने के लिए प्रत्येक कांग्रेस जन उत्साहित है ।पूर्व विधायक जबलपुर संगठन प्रभारी सुनील जैन ने बताया की श्रीमती प्रियंका गांधी जी की मंडला की आमसभा में जबलपुर शहर एवं ग्रामीण से लगभग 400 बाहनो से कांग्रेस जन मण्डला जाएंगे।

बैठक में बलवंत गुर्जर शिव अग्रवाल रविंद्र कुशवाहा अभिषेक चंदेल रिंकू यादव शिवकुमार चौबे कमलेश यादव राजेंद्र मिश्रा जतिन राज सचिन रजक रेखा जैन सुशांत ठाकुर अभिनव मिश्रा लखन ठाकुर प्रशांत जैन रज्जू सराफ राजू तोमर आशु बस्स प्रहलाद दहिया दुर्गेश पाठक प्रकाश खरे आरिफ बेग अजय दुबे शैलेश धुर्वे गोपाल लोधी विक्रम ठाकुर मीनाक्षी स्वामी सुशीला कनौजिया सुमित्रा गोटिया यतेंद्र सोनी रवि सैलानी देवी सिंह पटेल आशीष श्रीवास्तव पंकज पटेल राकेश श्रीवास्तव राहुल कुचबंदिया रोहित खुरासिया अमित सोनी सोनू समुद्रे प्रिंस सलूजा आशीष मेश्राम उपस्थित रहे ।बैठक का संचालन व आभार प्रदर्शन संगठन मंत्री मनोज सेठ ने किया ।

मनोज सेठ
संगठन मंत्री
शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी जबलपुर