मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय में लटका ताला, अधिकांश कर्मचारी नदारत - Aajbhaskar

खबरे

Friday, October 13, 2023

मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय में लटका ताला, अधिकांश कर्मचारी नदारत


आज भास्कर: सागर।जनपद पंचायत केसली में कार्यालय की स्थिति यह है की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय में ताला लटका रहता है तो वहीं अधिकांश कर्मचारी नदारत रहते है।चुनाव आचार संहिता लग जाने के बाद भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्य क्षेत्र में नहीं मिलती। अधिकांश समय जनपद पंचायत में उनके कक्ष में ताला लगा रहता है। कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी सागर में रहती है। उपस्थित एक जनप्रतिनिधि ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी कभी कबार ही कार्यालय आती है वहीं क्षेत्र में भी नहीं जाती जिसके चलते अधिकांश ग्राम पंचायत में घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण के साथ ही राशि का दुरुपयोग हो रहा है इसके बाद भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

चुनाव आचार संहिता लगने के बाद के बाद बड़ा दायित्व

आचार संहिता लगने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी का निर्वाचन कार्य को लेकर महत्वपूर्ण जुम्मेदारी दी जाती है। ग्राम पंचायत में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही चल रही है वही ग्राम पंचायत में पोलिंग बूथ को व्यवस्थित करने का कार्य एवं पहुंच मार्ग को ठीक करने का कार्य एवं जिम्मेदारी भी इन्हीं के पास है लेकिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय में नहीं रहती जिसके चलते अनेक समस्याएं आ रही हैं संपत्ति विरूपण की कार्रवाई भी प्रभावी रूप से नहीं हो पा रही। अधिकांश ग्राम पंचायत में आज भी राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रचार एवं शासकीय संपत्ति पर लेखन अंकित है।


इनका कहना है
मेरा स्थानांतरण हो गया है रिलीव नहीं हुई।
पूजा जैन सीईओ केसली