दशहरे में ब्राह्मणों ने खाया -खिलाया पान,भेंट किए शमी-सोनपत्ता - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, October 25, 2023

दशहरे में ब्राह्मणों ने खाया -खिलाया पान,भेंट किए शमी-सोनपत्ता


बैठक में प्रस्ताव पारित करके ब्राह्मण मंडल,जबलपुर ने पुरातन संस्कृति-परंपराओं को बचाने का लिया संकल्प

आज भास्कर, जबलपुर। दशहरा पर्व पर विजय,उल्लास, सम्पन्नता की प्रतीक पुरातन काल से चली आ रही पान खाने -खिलाने की परंपरा के तहत ब्राह्मणों ने मंगलवार को शहर के उत्तरी प्रवेश द्वार में स्थित संस्कार सिटी कालोनी (सूरतलाई) के पहले गार्डन में इकट्ठा हुए नागरिकों को पान का बीड़ा खाया- खिलाया और समृद्धि का परिचायक शमी सोनपत्ता भेंट किया। ब्राह्मण मंडल,जबलपुर ने इस अवसर पर मासिक बैठक करके एक प्रस्ताव पारित किया। पारित प्रस्ताव में पुरातन भारतीय संस्कृति -परंपरओं को बचाने की दिशा में लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

दूर-दूर से पहुंचे नागरिक -

कार्यक्रम में जबलपुर शहर से बाहर निवासरत प्रायः हर वर्ग के नागरिक भी पहुंचे थे। उत्तरप्रदेश निवासी संतोष पाण्डेय ने नागरिकों को मिष्ठान खिलाया और मंडला के इंंजी. हरिशंकर दुबे ने शमी-सोनपत्ता भेंट स्वरूप वितरित किए। कथावाचक पीएल दुबे ने दशहरा पर्व में पान खिलाने की परंपरा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन ब्राह्मण मंडल,जबलपुर के ग्रुप हेड राजेन्द्र तिवारी ने किया। आभार अजय गर्ग ने जताया।

ये रहे मौजूद -

इस अवसर पर राजेन्द्र तिवारी,पीएल दुबे,संतोष पाण्डेय,चन्द्रिका प्रसाद दुबे, रमाकांत तिवारी,रामकरण दुबे,अजय गर्ग,धानेन्द्र शुक्ला,रामजी उपाध्याय, टी.तिवारी, एमपी चौबे,दीपक कुमार, मुकेश ठाकुर, रामप्रसाद पटेल, हरिशंकर दुबे,ब्रजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।