
शहडोल। जैसे ही भारत के चंद्रयान ने सफल लैंडिंग की वैसे ही भाजपाईयों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए हर्ष व्यक्त किया। बुधवार को मुख्यमंत्री के शहडोल दौरे के पश्चात् सभी भाजपाई भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम की भव्य सफलता पर चर्चा करने के लिए उपस्थित थे। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 के उतरने की खबर सुनते ही जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी भाजपाई नगर के हृदय स्थल पहुंचकर पटाखे फोड़कर मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल, महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा, जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी, जैतपुर विधायक मनीषा सिंह, ब्यौहारी विधायक शरद कोल, जिला प्रभारी पीताम्बर टोपनानी, जिला विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र भारती, विधानसभा प्रभारी गिरधर प्रताप सिंह, दौलत मनवानी, महामंत्री संतोष लोहानी, दीपक शर्मा, मनोज आर्मा, शीतल पोद्दार, राकेश तिवारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली, ब्यौहारी नगरपालिका अध्यक्ष राजन गुप्ता, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, मीनू सिंह, शक्ति सिंह, रविन्द्र वर्मा, सुनील मिश्र, अरूण पटेल, प्रवीण नामदेव, मुकेश जेठानी, नागेन्द्र गोले, ओमी सिंह, आशीष गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपाई उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दूसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की। यह हमारे लिए गर्व का पल है। भारत विश्व में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश के विकास के लिए कृत संकल्पित है। भारतीय वैज्ञानिकों की यह उपब्धि प्रत्येक भारतवाशी के लिए गर्व का विषय है।