Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Jabalpur news: प्रेम विवाह को लेकर विवाद, दंपती के साथ मारपीट का मामला दर्ज



आज भास्कर जबलपुर।
 ओमती थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के परिजनों ने बीच सड़क पति-पत्नी के साथ विवाद और मारपीट की, जिसमें युवक घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरंदी निवासी 24 वर्षीय सुमित सोनकर सब्जी व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने बेलबाग क्षेत्र निवासी अंशिका सोनकर के साथ आपसी सहमति से विवाह किया था। बताया जा रहा है कि इस विवाह के बाद से युवती के कुछ परिजन नाराज चल रहे थे। शिकायत के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 बजे सुमित अपनी पत्नी अंशिका के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान न्यू मछली मार्केट के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि वहां कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों के साथ मारपीट की गई। सुमित ने बताया कि बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी हाथापाई की गई, जिससे उनके सिर में चोट आई। 

आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी मौके से चले गए। घटना की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस की ओमती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले की विवेचना जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aajbhasker