Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Jabalpur News: सड़क किनारे व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

आज भास्कर जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्देवबाग इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। मृतक की पहचान हरदौल मंदिर निवासी 56 वर्षीय गुड्डू यादव के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट कार्य से जुड़े हुए थे।

परिजनों के अनुसार, गुड्डू यादव सोमवार रात से घर नहीं लौटे थे, जिसके बाद परिवार द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार दोपहर उन्हें बल्देवबाग स्थित अग्रवाल मोटर्स के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाया गया सूचना मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को बुलाया मौके पर पहुंचे मेडिकल स्टाफ ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की लार्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aajbhasker