Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

MP News: नकली नोट देकर भिखारियों से हजारों की चिल्लर लेकर फरार हुआ शातिर



आज भास्कर सीहोर। सीहोर के प्रसिद्ध कुबरेश्वर धाम में गरीब और दिव्यांग भिखारियों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले वृद्धों को एक शातिर ठग ने नकली नोट थमाकर हजारों रुपये की चिल्लर ठग ली। घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम कुछ अज्ञात लोग कुबरेश्वर धाम पहुंचे और वहां मौजूद भिखारियों से बातचीत करने लगे। इसी दौरान काला कोट पहने एक व्यक्ति ने खुद को श्रद्धालु बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी मंदिर में चिल्लर चढ़ाना चाहती है। उसने छोटे सिक्कों की जरूरत बताकर भिखारियों को 200-200 रुपये के नकली नोट दिए और बदले में उनसे करीब 8 से 10 हजार रुपये की चिल्लर लेकर फरार हो गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ितों ने उन नोटों का इस्तेमाल बाजार में करने की कोशिश की। एक भिखारी ने बताया कि वह नाश्ता खरीदने दुकान पहुंचा था, लेकिन दुकानदार ने नोट को नकली बताते हुए लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद सभी को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने उनकी मजबूरी और गरीबी का फायदा उठाकर उन्हें निशाना बनाया। हालांकि डर और आर्थिक कमजोरी के चलते किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुबरेश्वर धाम में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और इसी भीड़ का फायदा उठाकर ठग आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। वहीं मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aajbhasker