Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Jabalpur News: सोशल मीडिया विज्ञापन के जरिए ठगी, टास्क जॉब लिंक पर क्लिक करते ही डेढ़ लाख रुपये गायब


आज भास्कर जबलपुर।  गढ़ा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन टास्क जॉब के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पार्ट टाइम नौकरी की तलाश कर रही एक महिला को सोशल मीडिया पर दिखे विज्ञापन के जरिए साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसा लिया और उससे करीब 1 लाख 58 हजार 500 रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार, गौतम मढ़िया क्षेत्र में रहने वाली त्रिशा भारद्वाज मूल रूप से राजस्थान की निवासी हैं। वह घर बैठे अतिरिक्त आय कमाने के लिए ऑनलाइन काम तलाश रही थीं। इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर आकर्षक कमीशन देने का दावा किया गया था। विज्ञापन पर भरोसा कर उन्होंने उसमें दी गई लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें एक यूपीआई आईडी पर राशि ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क दिए गए और उन्हें पूरा करने पर कुछ कमीशन भी दिया गया, जिससे महिला को ऑफर असली लगा। बाद में आरोपितों ने बड़े टास्क के नाम पर 10 हजार, 20 हजार और 30 हजार रुपये तक जमा कराए।

पीड़िता ने प्रोडक्ट सेल और ऑनलाइन ऑर्डर प्रक्रिया के नाम पर लगातार रकम जमा की, लेकिन जब पैसे निकालने की कोशिश की गई तो विथड्रॉल नहीं हो सका। तब तक महिला कुल 1 लाख 58 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर चुकी थी। रकम जमा करने के लिए उसने अपने भाई अक्षय पांडेय और पिता प्रवीण भारद्वाज के बैंक खातों का भी उपयोग किया।  जब पीड़िता ने जमा राशि वापस मांगी तो ठगों ने 50 हजार रुपये और जमा करने की मांग कर दी। इसके बाद महिला को अपने साथ साइबर फ्रॉड होने का संदेह हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aajbhasker