Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Jabalpur News: जमीन सौदे के नाम पर ठगी का आरोप, महिला से लाखों की धोखाधड़ी


आज भास्कर जबलपुर । जबलपुर में जमीन दिलाने और रजिस्ट्री कराने का भरोसा देकर एक महिला से लाखों रुपये लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मन्नूलाल अस्पताल क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की कुछ वर्ष पहले परविंदर गुजराल उर्फ मोंटी गुजराल नामक व्यक्ति से पहचान हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी का आश्रम में नियमित आना-जाना था, जिसके चलते दोनों के बीच विश्वास कायम हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने बरेला बायपास क्षेत्र में स्थित एक जमीन को अपनी बताकर सौदा तय किया। जमीन की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई थी। इसमें पहले कुछ राशि देने और बाकी रकम रजिस्ट्री के समय जमा करने की बात कही गई।

शिकायत के मुताबिक, महिला ने अलग-अलग किश्तों में आरोपी को ऑनलाइन और नकद रूप से रकम दी। बाद में जब जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बातचीत हुई तो आरोपी द्वारा अतिरिक्त पैसे मांगे जाने लगे। संदेह होने पर जमीन के दस्तावेजों की जानकारी निकाली गई। जांच में पता चला कि संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। बताया जा रहा है कि शिकायत सामने आने के बाद आरोपी संपर्क से बाहर हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aajbhasker