Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

सराफा बाजार में विवाद बढ़ा, गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप


आज भास्कर जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में जेवरों की पॉलिश को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। अभद्र भाषा का प्रयोग करने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

घटना से नाराज सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह आरोपी युवक को दुकान पर पहुंचते ही पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मामला 21 मई की रात करीब 9:30 बजे का है, जब दीपक साहू और एक युवक के बीच जेवर पॉलिश की गुणवत्ता को लेकर बहस हो गई थी। शुरुआती विवाद के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन देर रात फिर तनाव बढ़ गया।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रात में फोन कॉल के जरिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। साथ ही व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश भेजकर धमकी दी गई।

घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि कथित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सराफा व्यापारियों ने प्रशासन से बाहरी कारीगरों के पुलिस सत्यापन को अनिवार्य करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aajbhasker